Sambhal Jama Masjid latest news: Sambhal में विवादित धर्मस्थल जामा मस्जिद के आसपास निर्माण को लेकर अब प्रशासन ने सख्ती का रुख अपना लिया है। संभल महायोजना 2031 के तहत विनियमित क्षेत्र में निर्माणों का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। एसडीएम विकास चंद्र ने साफ कहा है कि जिन लोगों के पास स्वीकृत नक्शा है और निर्माण उसी के मुताबिक हुआ है, उन्हें नोटिस नहीं दिया जाएगा। लेकिन जिनके पास नक्शा नहीं है, उनके खिलाफ धारा 10 के तहत नोटिस जारी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस निरीक्षण में चौधरी सराय से टंडन चौराहे तक का क्षेत्र शामिल रहा। एसडीएम के अनुसार इस हिस्से में पीछे की तरफ लगभग 20 से 22 दुकानें और कुछ मकान निरीक्षण के दायरे में आए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन अब सिर्फ नक्शा होने या न होने तक सीमित नहीं रहेगा। महायोजना के मुताबिक सड़क की निर्धारित चौड़ाई, बाजार स्ट्रीट के लिए आरक्षित क्षेत्र, ग्रीन बेल्ट और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े प्रावधानों के अनुसार भी निर्माण की स्थिति जांची जाएगी।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir पर नया विवाद! Champat Rai के पत्र को Nripendra Misra ने बताया अफवाह | Ayodhya News







