Prayagraj accident news: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 की मौत

Prayagraj accident news

Share This Article

Prayagraj accident news: Prayagraj के नारीबारी चौकी अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे सुरबल चंदेल के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार नारी बारी क्षेत्र के हर्रा गांव में धान की रोपाई के लिए मजदूर ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे।

तभी नारीबारी क्षेत्र के सुरबल के सामने से बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में धान लगाने जा रही मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार दो मजदूरों की मौत की सूचना है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही नारीबारी चौकी पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें: Sambhal Jama Masjid latest news: संभल जामा मस्जिद क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This