Dairy Conclave Bareilly: Bareilly के भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान में दुग्धशाला विकास विभाग की ओर से ‘Dairy Conclave-स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1500 से अधिक किसानों, पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों, उद्यमियों और निवेशकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दूध उत्पादन के साथ प्रसंस्करण, वैल्यू एडिशन, कोल्ड चेन और डेयरी उद्योग की पूरी वैल्यू चेन को मजबूत करना है।
कार्यक्रम मे बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ मंडल में करीब 2200 लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से 1200 लाख रुपये से अधिक की अनुदान राशि दी जा चुकी है। दुग्ध नीति-2022 के तहत 1100 लाख रुपये की अनुदान राशि भी जारी हुई है।
यह भी पढ़ें: Chamunda Devi Temple Sambhal: अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का हथौड़ा, 100 मीटर लंबी दीवार जमींदोज







