Africa Day 2026: एस. जयशंकर बोले- भारत और अफ्रीका मिलकर बनेंगे ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज

Share This Article

Africa Day 2026 : अफ्रीका दिवस 2026 के अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत और अफ्रीका के ऐतिहासिक रिश्तों को एक नई दिशा देने का संकल्प जताया है। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों के बीच सदियों पुराना सांस्कृतिक और व्यापारिक जुड़ाव रहा है। आज भारत और अफ्रीका ‘ग्लोबल साउथ’ (वैश्विक दक्षिण) की मजबूत आवाज बनकर उभर रहे हैं और समानता, विश्वास व साझा विकास के सिद्धांतों पर एक-दूसरे का हाथ थामे आगे बढ़ रहे हैं।

औपनिवेशिक संघर्ष से लेकर विकसित भारत 2047 तक का सफर

भारत और अफ्रीकी देशों का रिश्ता केवल वर्तमान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका इतिहास सदियों गहरा है। औपनिवेशिक दौर में दोनों ही क्षेत्रों ने दमन और शोषण का दर्द झेला, जिससे एक गहरा भावनात्मक रिश्ता कायम हुआ। महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका में चलाए गए आंदोलनों ने मंडेला और नक्रूमा जैसे दिग्गजों को प्रेरित किया। आज भारत का ‘विकसित भारत 2047’ का सपना और अफ्रीका का ‘एजेंडा 2063’ दोनों क्षेत्रों के आर्थिक व सामाजिक विकास का एक समान खाका पेश कर रहे हैं।

93 अरब डॉलर का व्यापार और 80 अरब डॉलर से अधिक का निवेश

आर्थिक मोर्चे पर भारत और अफ्रीका के बीच साझेदारी बेहद मजबूत हुई है। पिछले साल दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 93 अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े तक पहुंच गया। इसके अलावा भारत ने अफ्रीका में 80 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है, जो दूरसंचार, ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में फैला हुआ है। पीएम मोदी के ‘कंपाला सिद्धांतों’ को आधार बनाकर भारत मांग-आधारित विकास और समावेशी सहयोग पर जोर दे रहा है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रक्षा क्षेत्र में साझेदारी का नया अध्याय

भारत ने अफ्रीका के 40 से अधिक देशों में 10 अरब डॉलर से अधिक की लाइन ऑफ क्रेडिट दी है, जिसके तहत 220 से अधिक परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। मानव संसाधन विकास को प्राथमिकता देते हुए भारत ने 80 हजार से ज्यादा स्कॉलरशिप और ट्रेनिंग अवसर दिए हैं। तंजानिया के ज़ांज़ीबार में आईआईटी मद्रास का कैंपस और युगांडा में नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी की स्थापना इसका जीवंत उदाहरण हैं। इसके साथ ही रक्षा प्रशिक्षण, समुद्री सुरक्षा और 1 करोड़ डॉलर के चिकित्सा उपकरणों की सहायता से रिश्तों को और मजबूती मिली है।

यह भी पढ़ें: 7.23% से ज्यादा फीस बढ़ाना पड़ा भारी! Noida-Greater Noida के 7 स्कूलों पर एक्शन | DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This