UP में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर: संविदा पर भर्ती होंगे 3000 डॉक्टर

UP, स्वास्थ्य सेवाएं, 3000 डॉक्टर

Share This Article

उत्तर प्रदेश में ग्रामीण और कस्बाई इलाकों की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार जल्द ही प्राथमिक (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHC) के लिए संविदा पर 3,000 डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है। अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने इस संबंध में खाली पदों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

हर महीने इंटरव्यू और शानदार मानदेय

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए साल में दो बार विज्ञापन जारी किया जाएगा। जिलाधिकारी (DM) की अध्यक्षता में गठित समिति हर महीने की 15 तारीख को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित करेगी।

चयनित डॉक्टरों को मिलने वाला मानदेय इस प्रकार है:

  • एमबीबीएस डॉक्टर: ₹1 लाख प्रति माह

  • विशेषज्ञ डॉक्टर: ₹2.5 लाख प्रति माह

  • दुर्गम क्षेत्रों में तैनात डॉक्टर: ₹3 लाख प्रति माह

इसके अलावा, एनएचएम (NHM) के नियमों के तहत डॉक्टरों के मानदेय में हर साल 5% की बढ़ोतरी भी की जाएगी। इस फैसले से राज्य के सुदूर इलाकों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी।

यह भी पढ़ें: Varanasi Dalmandi Demolition: Dal mandi में bulldozer के बाद अब पोकलैंड मशीन का एक्शन, 12 और मकानों को जमींदोज करने का काम शुरू। DD News UP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This