57th IFFI 2026 Indian Panorama List: ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से ‘धुरंधर’ और ‘स्पिरिट’ तक इन फिल्मों की रहेगी धूम

57th IFFI 2026 Indian Panorama List

Share This Article

57th IFFI 2026 Indian Panorama List: 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के सबसे चर्चित हिस्से ‘इंडियन पैनोरमा’ में इस बार भारतीय सिनेमा के अलग-अलग रंग और रचनात्मक कहानियां देखने को मिलेंगी। इंडियन पैनोरमा जूरी ने देश की विभिन्न भाषाओं की चुनिंदा फीचर और नॉन-फीचर फिल्मों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। महोत्सव में इन सभी फिल्मों को अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि हर भाषा के दर्शक इन कहानियों से आसानी से जुड़ सकें। 

इस साल दर्शकों के लिए कई बड़े नाम और बहुप्रतीक्षित फिल्में इस सूची में शामिल की गई हैं। इनमें ‘कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1’, ‘धुरंधर’, ‘स्पिरिट’ और ‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ जैसी प्रमुख फिल्में आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही अलग-अलग सामाजिक और मानवीय विषयों को दर्शाने वाली ‘गॉड मदर’, ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’, ‘बिकमिंग’, ‘द अनसीन होली रिवर – सरस्वती’, ‘द मैन’, ‘अवर मिस्टर शंकर वराप्रसाद’, ‘टेंपल क्लोज्ड 2’, ‘चेन्नई लव स्टोरी’, ‘द कमबैक’ और ‘तिघी’ भी दिखाई जाएंगी। 

इनके अलावा महोत्सव की चयन सूची में कई अन्य खास कहानियों को भी जगह दी गई है। दर्शक ‘द स्लेज’, ‘बर्ड्स ऑन आइस’, ‘पारो – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ब्राइड स्लेवरी’, ‘रूबी-क्यूब’, ‘बनारस’, ‘कबीर सर’, ‘सेव मिक्चर’, ‘स्क्रॉल’, ‘पीली चन्ने’, ‘सनफ्लावर’, ‘लालो – कृष्णा इज ऑलवेज रेडी टू हेल्प’, ‘कृष्णावतारम’, ‘अ लोन जामुन ट्री’ और ‘अरिवु’ जैसी फिल्मों का भी आनंद ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें: IFFI 2026: 57वें IFFI में दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम, जानिए Goa फिल्म फेस्टिवल की बड़ी बातें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This