Kanpur Traffic News : कानपुर के 42 चौराहों का होगा कायाकल्प, प्रोजेक्ट गिफ्ट से जाम की समस्या होगी दूर

Share This Article

Kanpur Traffic News : कानपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए शहर के 42 प्रमुख चौराहों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए प्रोजेक्ट गिफ्ट (गाइडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर ट्रैफिक) के तहत यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। चौराहों पर लेफ्ट फ्री व्यवस्था, यू-टर्न, दिशा-सूचक बोर्ड और रोड मार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित होंगी। मंगलवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बड़ा चौराहा और घंटाघर चौराहे का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

बड़ा चौराहा और घंटाघर का निरीक्षण

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सबसे पहले बड़ा चौराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहनों की आवाजाही, यातायात के दबाव और मौजूदा व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद अधिकारियों ने घंटाघर चौराहे का निरीक्षण कर वहां जाम की स्थिति और यातायात संचालन से जुड़ी समस्याओं का आकलन किया। डीएम ने बताया कि बड़ा चौराहा व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ा है, जबकि घंटाघर कई महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ता है। ऐसे में दोनों चौराहों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है। प्रोजेक्ट गिफ्ट के तहत शहर के 42 प्रमुख चौराहों को यातायात के लिहाज से व्यवस्थित किया जाएगा। यहां लेफ्ट फ्री व्यवस्था लागू करने, जरूरत के मुताबिक यू-टर्न बनाने, दिशा-सूचक बोर्ड लगाने और रोड मार्किंग करने की योजना है।

इन व्यवस्थाओं से वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने और चौराहों पर अनावश्यक रुकावट कम करने में मदद मिलेगी।

पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर भी रहेगा ध्यान

डीएम ने नगर आयुक्त को दोनों चौराहों की भौतिक स्थिति और यातायात संबंधी जरूरतों के आधार पर सुधार कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौराहों का विकास करते समय पैदल यात्रियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और प्रोजेक्ट गिफ्ट की कंसल्टेंट संस्था स्टूडियो अर्बनलिंक एलएलपी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Kashi Dev Deepawali 2026: 11 लाख दीये, ऑडियो गाइड लॉन्च और 40 देशों के मेहमान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This