Vrindavan की विधवा माताओं ने PM Modi के लिए बनाईं राखियां | Raksha Bandhan | DD News Uttar Pradesh

Vrindavan

Share This Article

राधारानी की नगरी Vrindavan की विधवा माताओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 1100 विशेष राखियां तैयार की हैं। सुलभ इंटरनेशनल के तत्वावधान में ऐतिहासिक गोपीनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और नृत्य के बीच माताओं ने उत्साहपूर्वक राखियां सजाईं। इन राखियों पर प्रधानमंत्री की रंगीन तस्वीरें लगाई गई हैं।

माताओं ने प्रधानमंत्री को अपना भाई मानते हुए स्नेह और आशीर्वाद स्वरूप राखियां तैयार कीं। सुलभ इंटरनेशनल की कार्यकारी संयोजिका नित्या पाठक ने बताया कि पांच विधवा माताएं दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री को विशेष राखियां और मिठाइयां भेंट करेंगी तथा उनकी कलाई पर राखी बांधने का प्रयास करेंगी। आयोजन का उद्देश्य विधवा माताओं को सम्मान, स्नेह और अपनत्व का एहसास कराना है।

यह भी पढ़ें: UP Ration Update: कोटेदारों के कमीशन में ₹35 प्रति कुंतल बढ़ोतरी, नई डोर-स्टेप व्यवस्था शुरू। DD News Uttar Pradesh

यह भी पढ़ें: PMNRF से अनुग्रह राशि: लखीसराय और बीरभूम हादसों के पीड़ितों के लिए मदद का ऐलान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This