UP Ration Update: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से ज्यादा उचित दर विक्रेताओं यानी कोटेदारों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कोटेदारों के कमीशन यानी लाभांश को 90 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है। यानी कोटेदारों के कमीशन में सीधे 35 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी होगी। सरकार का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच इस फैसले से कोटेदारों को आर्थिक संबल मिलेगा इसके लिए वार्षिक लाभांश बजट में भी जरूरी बढ़ोतरी की गई है।
वहीं CM Yogi ने आज सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर सिंगल स्टेज DOOR STEP डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ भी किया। नई व्यवस्था में गोदामों से राशन सीधे कोटेदारों तक पहुंचाने की व्यवस्था होगी। इससे राशन आपूर्ति में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर रहेगा साथ ही ई-पॉस मशीन के जरिए कोटेदार डिजिटल फीडबैक दर्ज कर सकेंगे। सरकार का दावा है कि इससे घट-तौली और काला-बाजारी जैसी शिकायतों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और पात्र लाभार्थियों तक उनका पूरा राशन समय पर पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत होगी।
यह भी पढ़ें: BJP की नई टीम में महिला और अल्पसंख्यक चेहरे: संगठन में दिखा विविधता का संतुलन





