Varanasi-Vijayawada Flight : इंडिगो ने शुरू की सीधी विमान सेवा, सप्ताह में 3 दिन मिलेगी फ्लाइट | DD News Uttar Pradesh

Share This Article

Varanasi-Vijayawada Flight : धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी से दक्षिण भारत के लिए हवाई संपर्क को और मजबूत करते हुए वाराणसी से विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) के लिए सीधी हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को इंडिगो एयरलाइंस की इस नई उड़ान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केक काटकर पहली उड़ान का स्वागत किया गया, जहां एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने पहले यात्री को बोर्डिंग पास सौंपकर यात्रा का शुभारंभ कराया।

सप्ताह में 3 दिन संचालित होगी यह विशेष विमान सेवा

इंडिगो के स्टेशन मैनेजर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह सीधी उड़ान सप्ताह में तीन दिन—शनिवार, रविवार और गुरुवार को संचालित की जाएगी। पहले दिन विमान संख्या 6E 6501 ने वाराणसी एयरपोर्ट से 84 यात्रियों को लेकर अपने निर्धारित समय दोपहर 3:55 बजे विजयवाड़ा के लिए सफलतापूर्वक उड़ान भरी। सीधी सेवा शुरू होने से दोनों प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो गया है।

110 यात्रियों को लेकर वाराणसी पहुंचा विजयवाड़ा से आया विमान

विजयवाड़ा एयरपोर्ट से यही विमान ‘6E 6502’ बनकर शाम 6:20 बजे रवाना हुआ और रात 8:15 बजे 110 यात्रियों को लेकर वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरा। इस उद्घाटन अवसर पर बीसीएएस (BCAS), सीआईएसएफ (CISF) और एयरलाइंस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पहली बार में ही यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला, जिससे आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

व्यापार, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

वाराणसी और विजयवाड़ा के बीच सीधी कनेक्टिविटी से न केवल आम यात्रियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत होगी, बल्कि इससे काशी और दक्षिण भारत के बीच व्यापारिक संबंधों को भी नई रफ्तार मिलेगी। काशी विश्वनाथ मंदिर और दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने-जाने वाले पर्यटकों के लिए यह सेवा बेहद उपयोगी साबित होगी, जिससे पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

READ MORE : पीएम मोदी ने बंटवारे का दर्द सहने वालों को किया नमन | DD News Uttar Pradesh 
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This