UP Yogi Cabinet Meeting: अयोध्या में NSG हब, PRD मानदेय वृद्धि और कोटेदारों को बड़ी सौगात पर लग सकती है मुहर!

UP Yogi Cabinet Meeting

Share This Article

UP Yogi Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। जिसमें करीब 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इन फैसलों का असर गांव से लेकर शहर और सरकारी स्कूलों से लेकर परिवहन व्यवस्था तक देखने को मिल सकता है। बैठक में अयोध्या में एनएसजी (NSG) का क्षेत्रीय हब बनाने के प्रस्ताव से लेकर पीआरडी जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी तक कई अहम फैसलों पर चर्चा होगी।

सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा बढ़ाने और कोटेदारों का मार्जिन बढ़ाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखा जा सकता है। सबसे अहम प्रस्ताव उचित मूल्य की दुकानों यानी राशन के कोटेदारों से जुड़ा है। प्रस्ताव के मुताबिक कोटेदारों को प्रति क्विंटल 25 रुपये अतिरिक्त मार्जिन मनी देने की तैयारी है। इससे प्रदेश के 78 हजार से ज्यादा कोटेदारों को हर महीने करीब 2 से 2.5 हजार रुपये तक अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है।

वहीं PRD जवानों के ड्यूटी भत्ते को 500 से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने और कैशलेस इलाज की सुविधा देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। प्रदेश में 27 हजार से ज्यादा पीआरडी जवान हैं। अब सबकी नजर आज होने वाली इस कैबिनेट बैठक पर है कि सरकार किन प्रस्तावों को मंजूरी देती है।

यह भी पढ़ें: UPI Payment New Rules: 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई। DD News Uttar Pradesh

यह भी पढ़ें: Sewa Sankalp Abhiyan Agra: आगरा में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर मंथन। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This