Sewa Sankalp Abhiyan Agra: आगरा के सर्किट हाउस में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री और आगरा प्रभारी भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 31 दिवसीय अभियान के कार्यक्रमों, विभागवार दायित्व और जनसहभागिता की तैयारियों की समीक्षा की गई। भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि 17 सितंबर को सेवा दिवस (Sewa Diwas) के रूप में अभियान की शुरुआत होगी। ‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत मंदिरों में दीप प्रज्वलन, रक्तदान शिविर, फल वितरण और विश्वकर्मा जयंती पर टूलकिट वितरण होगा। स्कूलों में प्रतियोगिताओं के साथ स्वच्छता, वृक्षारोपण और स्वास्थ्य समेत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: Bareilly: बरेली से कुमाऊं के दुर्गम इलाकों के लिए कार रैली रवाना | Car Rally Bareilly। DD News Uttar Pradesh






