UP weather update: सावन माह की शुरूआत से ही प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। कल सोमवार को प्रदेश के तराई, पूर्वांचल और पश्चिमी क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिली , जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली तो वहीं आज सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। नोएडा-गाजियाबाद , लखनऊ और आसपास के जिलों में कई जगहों पर अच्छी बारिश देखने को मिल रही है।
अगर बात कल सोमवार को हुई बारिश की करें तो सोमवार को सीतापुर में सर्वाधिक 80.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं प्रयागराज में 63 मिमी, कानपुर में 62.9 मिमी, मिर्जापुर में 56 मिमी, सहारनपुर में 42 मिमी बारिश हुई। इसी तरह प्रदेश के दोनों संभागों के ज्यादातर इलाकों में बारिश देखने को मिली।
प्रदेश में मानसून इस वक्त पूरी तरह सक्रिय है और आज प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। और मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ व्यापक बारिश का अनुमान जताया है।
यूपी में आज झमाझम बारिश का अलर्ट –
-आज प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश के आसार
-आगरा समेत 37 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
-गरज-चमक, मेघगर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी
-दोनों संभागों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी
-कई जिलों में सुबह से बादल छाए, कई जगह बारिश शुरू हुई
-7 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने के आसार
-अगले तीन दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री तक गिरने के आसार
यह भी पढ़ें: Monsoon Session: विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा कार्यवाही स्थगित, जानिए क्या है पूरा मामला







