UP Heavy Rain: भारी बारिश के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर योगी सरकार अलर्ट है। 24 घंटे कंट्रोल रूम (24 hour control room) सक्रिय और फॉल्ट ठीक करने के लिए फील्ड गैंग अलर्ट हैं। Lucknow के शक्ति भवन में 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय है। प्रमुख सचिव ने सभी डिस्कॉम को त्वरित मरम्मत और लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच योगी सरकार ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बढ़ा दी है।
![]()
प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उ.प्र. पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने LESA (लखनऊ इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एडमिनिस्ट्रेशन) समेत सभी वितरण निगमों के अधिकारियों को बिजली व्यवस्था की लगातार निगरानी और स्थानीय फॉल्ट को कम से कम समय में ठीक करने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सक्रिय गैंग तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। स्थानीय फॉल्ट की जानकारी उपभोक्ताओं तक भी पहुंचाई जाए। 1912 पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण किया जाए।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 : प्रधानमंत्री मोदी ने सावन बरवाल को दी बधाई, Asian Games में जीता ऐतिहासिक सिल्वर

