UP के 223 मेधावी छात्रों को CM Yogi का बड़ा तोहफा, मिलेगा 1 लाख का चेक और टैबलेट

CM Yogi, UP

Share This Article

CM Yogi UP News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अपनी मेहनत का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 223 होनहारों को सोमवार को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करने जा रहे हैं। लखनऊ के लोक भवन में होने वाले इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर छात्रों और उनके परिवारों में खासा उत्साह है। सरकार की तरफ से इन बच्चों की हौसलाअफजाई के लिए बड़े इनाम तय किए गए हैं।

मेधावियों को मिलेंगे शानदार इनाम और टैबलेट

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह खास कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस बार सरकार सिर्फ तारीफ ही नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए बड़े पुरस्कार भी दे रही है। राज्य स्तर पर चुने गए हर एक होनहार को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें आगे की पढ़ाई में मदद के लिए एक टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र भी मिलेगा।

खास बात यह है कि इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट सभी जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा। समारोह में शामिल होने वाले सभी छात्र अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में पहुंचेंगे और उनके साथ उनके माता-पिता में से भी कोई एक मौजूद रहेगा।

सभी बोर्ड के टॉपर्स को मिलेगा मंच

इस सम्मान समारोह की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें केवल यूपी बोर्ड ही नहीं, बल्कि अन्य बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड), संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई (CBSE) और सीआईएससीई (CISCE) के टॉपर्स का सम्मान होगा।

आंकड़ों की बात करें तो यूपी बोर्ड हाईस्कूल के 115 और इंटरमीडिएट के 23 टॉपर इसमें शामिल हैं। इसके अलावा संस्कृत बोर्ड के 21, सीआईएससीई के 43 और सीबीएसई के 31 होनहारों को सम्मानित किया जाएगा। कुल 223 मेधावियों में 85 छात्र और 138 छात्राएं अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी शॉल उड़ाकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बेहतरीन परिणाम देने वाले 11 स्कूलों के प्रिंसिपलों को भी मंच मिलेगा।

यह भी पढ़ें: ‘जल है तो हम हैं’, पर्यावरण दिवस पर CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को लिखी खास पाती

जिलों में भी सजेंगे सम्मान के मंच

ऐसा नहीं है कि सिर्फ राज्य स्तर पर ही बच्चों को सराहा जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लोकल लेवल पर भी कार्यक्रम होंगे, जहाँ कुल 1459 जिला स्तरीय होनहारों को सम्मानित किया जाएगा। इन जिला स्तरीय कार्यक्रमों में स्थानीय मंत्री और जनप्रतिनिधि बच्चों को 21 हजार रुपये, मेडल और सर्टिफिकेट सौंपेंगे।

बच्चों की इस सफलता के पीछे उनकी दिन-रात की मेहनत और उनके माता-पिता का त्याग छुपा होता है। सरकार का यह कदम न सिर्फ इन बच्चों का हौसला बढ़ाएगा, बल्कि बाकी छात्रों को भी आगे बढ़कर अच्छा करने की प्रेरणा देगा। सभी सफल छात्र-छात्राओं को हमारी तरफ से ढेर सारी बधाई!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This