यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की डेटशीट में बड़ा बदलाव, जानें नई तारीखें और शिफ्ट

Share This Article

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने साल 2026 की हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड एग्जाम की डेटशीट में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। यूपी बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित करने के छह दिन बाद ही उसमें संशोधन किया है। अब 10वीं और 12वीं की हिंदी और संस्कृत परीक्षाएं अलग-अलग शिफ्ट और नई तारीखों पर आयोजित होंगी। रिवाइज्ड डेटशीट के अनुसार, हिंदी के पेपर की शिफ्ट में बदलाव हुआ। साथ ही, इंटरमीडिएट संस्कृत के एग्जाम की डेट में बदलाव किया गया है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से बोर्ड परीक्षा की संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई। शेड्यूल में क्या किया गया है बदलाव उसको भी जान लेते हैं……..

डेटशीट में किया गया बदलाव

  • अब हाईस्कूल की हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 को प्रथम पाली में आयोजित होंगी
  • इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षाएं 18 फरवरी को द्वितीय पाली में आयोजित की जाएंगी
  • पहले 18 फरवरी को सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी और इंटर सामान्य हिंदी की परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया था
  • जबकि शाम की पाली में हाईस्कूल प्रारंभिक हिंदी और इंटर हिंदी (साहित्यिक) की परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया था
  • इसके साथ ही अब इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा 12 मार्च 2026 को द्वितीय पाली में होगी
  • पहले बोर्ड ने 20 फरवरी को सुबह पाली में इंटर संस्कृत और शाम की पाली में इंटर अंग्रेजी की परीक्षा कराने का निर्णय लिया था

यूपी बोर्ड की ओर से 10th और 12th क्लास के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न करवाई जाएंगी। वहीं इस बार यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा में कुल 52 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। इनमें 27,50,945 छात्र 10वीं कक्षा में और 24,79,352 छात्र 12वीं कक्षा में परीक्षा देंगे। यह संख्या पिछले साल की तुलना में थोड़ी अधिक है।

छात्र UP Board की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर नई डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं….

यह भी पढ़े – UP Board 2026 : हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा तिथियां घोषित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This