UP Board 2026 : हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा तिथियां घोषित

UP Board 2026, यूपी बोर्ड परीक्षा 2026, हाईस्कूल इंटरमीडिएट तिथियां, यूपी बोर्ड परीक्षा तारीखें, UP Board Exam 2026, High School Intermediate Dates, UP Board Exam Dates, Hindi Subject Exam 2026, UP Board Exam Schedule

Share This Article

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए तिथियां घोषित कर दी हैं। यह परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो दो अलग-अलग पालियों में ली जाएगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव भगवती सिंह ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। इन परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी 2026 से शुरू होगा और 12 मार्च 2026 को समाप्त होगा। इस बार की परीक्षाएं पहले की तरह दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का पहला दिन 18 फरवरी 2026 को होगा, और इस दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं में हिंदी विषय की परीक्षा ली जाएगी।

Up Board 2026

पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी और 11.45 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली का समय दोपहर बाद 2.00 बजे से लेकर शाम 5.15 बजे तक होगा। यूपी बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से हो सके।

यह भी पढ़ें : UPPSC Vacancy 2025: यूपी में असिस्टेंट सिटी प्लानर और रिसर्च असिस्टेंट की भर्ती शुरू, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This