Budget 2026 LIVE Update: 1 फरवरी को पेश होगा बजट, जानें लाइव देखने का तरीका

Budget 2026

Share This Article

Budget 2026 LIVE Update: देश का केंद्रीय बजट 2026-27 कल यानी 1 फरवरी 2026, दिन रविवार को पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में बजट भाषण देंगी। यह बजट कई मायनों में खास और ऐतिहासिक माना जा रहा है।

यह न केवल मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट होगा, बल्कि निर्मला सीतारमण के नाम लगातार 9वां बजट पेश करने का रिकॉर्ड भी दर्ज होगा। इसके अलावा, यह भारत के इतिहास में पहली बार होगा जब केंद्रीय बजट रविवार के दिन प्रस्तुत किया जाएगा।

बजट भाषण 2026 कहां देखें लाइव?

अगर आप बजट भाषण को लाइव देखना या सुनना चाहते हैं, तो आप इन प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं:-

  • Sansad TV (संसद का आधिकारिक चैनल)

  • दूरदर्शन (DD News)

  • भारत सरकार का आधिकारिक YouTube चैनल

इन सभी माध्यमों पर बजट 2026 (Budget 2026) का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

बजट से जुड़ी प्रमुख उम्मीदें

देशभर में बजट (Budget 2026) को लेकर विभिन्न सेक्टरों में उत्सुकता बनी हुई है। इनकम टैक्स, रियल एस्टेट, क्रिप्टो करेंसी, और कैपिटल गेन टैक्स जैसे मुद्दों पर आम जनता और इंडस्ट्री दोनों को राहत की उम्मीद है। बजट से पहले पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2026 के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.2% रहने का अनुमान है।

बजट के दिन खुलेगा शेयर बाजार

बजट के दिन NSE और BSE दोनों सामान्य समय पर खुले रहेंगे। बाजार सहभागियों को पूंजीगत लाभ कर में राहत की उम्मीद है, वहीं वे सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी नहीं किए जाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढे़- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपदान और भजन-संध्या में लिया भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This