सातवें राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का प्रमुख संबोधन, तंबाकू मुक्त प्रदेश बनाने की अपील

ब्रजेश पाठक

Share This Article

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा 7वें राष्ट्रीय तंबाकू या स्वास्थ्य सम्मेलन (एनसीटीओएच) 2026 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर उपमुख्यमंत्री मंत्री ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने एम्स रायबरेली में आयोजित 7वें नेशनल कन्फ्रेंस ऑन टोबैको एंड हेल्थ (NCTOH) के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए तंबाकू से होने वाली बीमारियों पर चिंता जताई और इससे बचाव के लिए जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुक्रवार को सातवें राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश में तंबाकू के उपयोग को पूरी तरह से समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक है और यह कैंसर, हार्ट अटैक और ब्रेन हैमरेज जैसे गंभीर रोगों का कारण बनता है।

कार्यक्रम की शुरुआत उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलन से की। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का संबोधन भी सभी उपस्थित लोग स्क्रीन पर सुनने में सक्षम हुए। साथ ही, कार्यक्रम में तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में काम करने वाली “टोबैको फ्री टाइम्स” स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू उत्पादों के सेवन से हम समाज के युवाओं को बचाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि देश में 27 करोड़ लोग तंबाकू या उससे बने उत्पादों का सेवन कर रहे हैं, और यह आंकड़ा एक चुनौती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि तंबाकू से बने उत्पादों का उपयोग बंद करें।

कार्यक्रम के दौरान तंबाकू नियंत्रण पर आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

उप अतिरिक्त महानिदेशक डा. अविनाश ने तंबाकू के सेवन को हर रूप में हानिकारक बताया और सभी से तंबाकू सेवन से बचने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य डा. पीसी गुप्ता और कार्यकारी निदेशक डा. अमिता जैन ने भी तंबाकू नियंत्रण और नशा मुक्त समाज की दिशा में चल रहे प्रयासों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में प्रो. डा. भोलानाथ, उपनिदेशक कर्नल अखिलेश सिंह, डा. नीरज श्रीवास्तव, डा. सौरभ पाल समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपदान और भजन-संध्या में लिया भाग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This