Thailand school firing: 14 साल के छात्र ने की अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत। DD News Uttar Pradesh

Thailand school firing, DD News Uttar Pradesh

Share This Article

Thailand school firing: थाईलैंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। राजधानी बैंकॉक के पास स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को अचानक गोलियों की आवाज से सनसनी फैल गई। यहां 14 साल के एक छात्र ने अपने ही स्कूल में फायरिंग कर दी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घर से शुरू हुआ दर्दनाक हादसा

यह घटना Bangkok के करीब डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल (Debsirin Nonthaburi School) की है। शुरुआती पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी छात्र स्कूल आने से पहले ही अपने घर में दादा-दादी की हत्या कर चुका था। इसके बाद वह घर में रखी 9 एमएम पिस्टल लेकर सीधे स्कूल पहुंचा। यह पिस्टल उसके ही परिवार के किसी सदस्य की थी।

स्कूल पहुंचकर छात्र ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें शिक्षक और छात्र शिकार हो गए। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मार ली।

जान बचाने के लिए कमरों में छिपे बच्चे

जैसे ही स्कूल परिसर में गोलियों की गूंज सुनाई दी, चारों तरफ भगदड़ मच गई। अपनी जान बचाने के लिए छात्र और शिक्षक अपनी-अपनी क्लासरूम में छिप गए और दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। काफी देर तक स्कूल में खौफ का माहौल पसरा रहा। कुछ समय बाद जब पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तो अधिकारियों ने कमरों के दरवाजे खटखटाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

लाइसेंस वाले हथियारों की सुरक्षा पर चिंता

थाईलैंड में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। साल 2022 के डे-केयर सेंटर हमले और 2023 के मॉल शूटिंग के बाद भी गन कंट्रोल पर काफी बहस हुई थी। इस घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल गंभीर हो गया है कि घरों में रखे लाइसेंसी हथियार बच्चों और किशोरों की पहुंच से कितने सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें: Meta News : अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला: Meta पर कुल 942 मिलियन डॉलर का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This