Meta News : अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला: Meta पर कुल 942 मिलियन डॉलर का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

Share This Article

Meta News : सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी मेटा (इंस्टाग्राम और फेसबुक की पैरेंट कंपनी) के लिए एक बहुत बड़ी और बुरी खबर सामने आई है। अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य की एक अदालत ने बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़े बुरे असर के लिए मेटा पर 567 मिलियन डॉलर यानी करीब 5,390 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। टेक इतिहास में यह पहली बार है जब अमेरिका के किसी राज्य ने किसी इतनी बड़ी टेक कंपनी के खिलाफ बच्चों की सुरक्षा को लेकर इतनी सख्त कार्रवाई की है।

दो चरणों में आया फैसला, कुल जुर्माना 942 मिलियन डॉलर पहुंचा

कोर्ट के जज ब्रायन बीडशेड ने अपने आदेश में साफ कहा कि इस जुर्माने की रकम में से 420 मिलियन डॉलर सीधे पीड़ित बच्चों और युवाओं के इलाज पर खर्च किए जाएंगे। वहीं बाकी बचे पैसे का इस्तेमाल अगले 5 सालों तक जागरूकता फैलाने, रोकथाम और स्क्रीनिंग सर्विस में होगा। आपको बता दें कि यह जुर्माना उस 375 मिलियन डॉलर से अलग है जो पहले फेज में जूरी ने लगाया था। अगर दोनों चरणों को मिला दें तो मेटा पर कुल 942 मिलियन डॉलर (करीब 7,800 करोड़ रुपये) का जुर्माना बन जाता है।

एल्गोरिदम की लत, डिप्रेशन और सुरक्षा में लापरवाही के गंभीर आरोप

न्यू मैक्सिको के अटॉर्नी जनरल राउल टोरेस ने मेटा पर यह मुकदमा दायर किया था। कोर्ट में यह साबित हुआ कि कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म्स के एल्गोरिदम को इस तरह से डिजाइन किया था, जिससे बच्चों को इसकी लत (Addiction) लग जाती थी। इसके चलते कई बच्चों में डिप्रेशन, ईटिंग डिसऑर्डर और आत्महत्या जैसे खतरनाक लक्षण देखने को मिले। इतना ही नहीं, मेटा पर यह भी गंभीर आरोप लगा कि उसे अपने प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण (Child Sexual Abuse) की जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने इसे छिपाया और ठोस कदम नहीं उठाए।

आगे क्या करेगी मेटा और भारत सरकार से मांगी थी माफी

इस भारी झटके के बाद मेटा ने फैसले को मानने से इनकार कर दिया है और कंपनी इसके खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करने की तैयारी में है। हालांकि, इस फैसले के बाद अमेरिका के 40 से ज्यादा अन्य राज्यों का दबाव भी मेटा पर बढ़ गया है। दिलचस्प बात यह भी है कि इस फैसले से ठीक एक दिन पहले मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से भी माफी मांगी थी। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म से पीएम मोदी की एक पोस्ट हटने और कंटेंट मॉडरेशन में हुई चूकों को लेकर यह खेद जताया था।

यह भी पढ़ें: NHAI Action on Lucknow-Kanpur Expressway: टोल फ्री हुआ मार्ग, लापरवाह अधिकारी सस्पेंड। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This