Tamanna Malik Kanwar Yatra: Sambhal की तमन्ना मलिक बुरखे में कावड़ लाकर विवादों के घेरे में आ गई थी। जिसके लिए उन्हें पुलिस द्वारा नोटिस भी दिया गया था। लेकिन एक बार फिर से तमन्ना मालिक उस समय चर्चाओं में आ गई जो वह 2026 कावड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने पति अमन त्यागी और एक अन्य मुस्लिम महिला के साथ कावड़ यात्रा कर रही हैं।
आपको बता दे कि इस बार तमन्ना मलिक हरिद्वार से कावड़ लेकर गाजियाबाद जनपद के डसना मंदिर तक अपनी यात्रा कर रही है। वे 11 अगस्त को शिवरात्रि के दिन गाजियाबाद जनपद के डसना मंदिर में पहुंचकर अपने पति के साथ भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक करेंगी।
तमन्ना मलिक मुस्लिम बहनों को संदेश देना चाहती हैं कि जितनी भी मुस्लिम बहनें हैं, सनातन धर्म में आना चाहती है तो वह आ सकती है। सनातन धर्म में महिलाओं को सम्मान मिलता है, जीने का अधिकार मिलता है, सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है जिसमें बहुत शांति मिलती है।
वहीं, बुर्के में कावड़ लेकर पहुंची अनीशा बानो ने बताया कि वह संदेश देना चाहती हैं कि जो कट्टरपंथी मौलाना हैं जो महिलाओं को दबा के रखते हैं और उनको अधिकारों से वंचित रखते हैं, मैं उन सभी महिलाओं को कहना चाहती हूं कि सभी को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए जो यह मौलाना हलाल के नाम पर तलाक के नाम पर महिलाओं को अंदर घर में कैद रखते हैं। मैं चाहती हूं कि वह महिलाएं खुलकर सामने आए और विरोध करें।
अमन त्यागी ने कहा, यही संदेश देना चाहता हूं कि सनातन धर्म में पति अपनी पत्नी का साथ निभाता है। पत्नी की इच्छा थी कि कावड़ यात्रा करें और मैं उसका साथ निभा रहा हूं। कुछ लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि ये कट्टरपंथी मौलाना टीवी पर बैठकर जो बयान देते हैं उन मौलानाओं पर प्रशासन FIR दर्ज करें और इनको गिरफ्तार करके जेल भेजें।
यह भी पढ़ें: Barabanki News: बाराबंकी में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ और कटान से फसलें तबाह | DD News Uttar Pradesh
यही भी पढ़ें: DDU Gorakhpur Convocation: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेधावियों को बांटे 172 स्वर्ण पदक | DD News Uttar Pradesh







