Barabanki News: बाराबंकी में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ और कटान से फसलें तबाह | DD News Uttar Pradesh

Barabanki News, DD News Uttar Pradesh, DD News UP

Share This Article

Barabanki News: Nepal से करीब साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने और लगातार मानसूनी बारिश के बाद बाराबंकी में सरयू नदी एक बार फिर उफान पर है। नदी खतरे के निशान 106.070 मीटर से 15 सेंटीमीटर ऊपर, 106.220 मीटर पर बह रही है और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

रामनगर तहसील के तपेसिपाह गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है, जबकि सड़क और रेलवे पुल के आसपास तेज कटान जारी है। रामसनेहीघाट और पूरेडलई क्षेत्र के कई गांवों में भी बाढ़ और कटान से कृषि भूमि तथा धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है।

सूरतगंज क्षेत्र के सुंदरनगर समेत कई गांवों में भी पानी फैलने लगा है। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, सभी टीमें अलर्ट पर हैं और प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: DDU Gorakhpur Convocation: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेधावियों को बांटे 172 स्वर्ण पदक | DD News Uttar Pradesh

यह भी पढ़ें:  Meerut News: मेरठ में कांवड़ सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण संदेश, प्लास्टिक मुक्त कांवड़ सेवा शिविर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This