Syed Modi International बैडमिंटन 2025: भारत के फाइनल मुकाबले

Syed Modi

Share This Article

Lucknow में आयोजित Syed Modi International बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और दो फाइनल मुकाबलों में अपनी जगह पक्की की। पुरुष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत और महिला डबल्स में त्रिसा जॉली–गायत्री गोपीचंद की जोड़ी फाइनल में पहुंची। वहीं, अन्य वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों का अभियान समाप्त हो गया, लेकिन overall प्रदर्शन ने भारत के बैडमिंटन स्तर को प्रदर्शित किया।

Lucknow में चल रहे सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 में भारत ने आज दो फाइनल मुकाबले खेले। पुरुष सिंगल्स के फाइनल में किदांबी श्रीकांत का सामना हांगकांग के जेसन गुनावन से होगा। यह मुकाबला दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा। महिला डबल्स के फाइनल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी का सामना जापान की काहो आसावा और मेई तनाबे की जोड़ी से होगा। यह मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा।

Syed Modi

सेमीफाइनल में किदांबी श्रीकांत ने भारत के ही मिथुन मंजूनाथ को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। महिला डबल्स में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने मलेशिया की ओंग शिन यी और कारमेन टिंग की जोड़ी को 2-1 से हराया था। हालांकि, अन्य वर्गों में भारत का अभियान समाप्त हो गया। महिला सिंगल्स में शीर्ष वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा तुर्किये की चौथी वरीयता प्राप्त नेस्लिहान अरिन से हार गईं, जबकि तन्वी शर्मा को जापान की हिना अकेची से हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : UP में निवेश और रोजगार का नया युग: CM योगी आदित्यनाथ ने Gorakhpur में ‘GIDA’ के 36वें स्थापना दिवस का उद्घाटन किया

मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में, हरिहरन अम्साकारुनन और त्रिसा जॉली को इंडोनेशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त देजान फर्डिनानस्याह और बर्नाडाइन वर्दाना की जोड़ी ने हराया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This