Shamli: चाइनीज मांझे पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार… 40 किलो से अधिक मांझा बरामद

Shamli

Share This Article

Shamli: उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शामली पुलिस (Shamli Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 40 किलो 164 ग्राम चाइनीज मांझा और 74 चरखी बरामद की हैं।

यह कार्रवाई योगी सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। चाइनीज मांझा आए दिन सड़क हादसों और पशु-पक्षियों की मौत का कारण बन रहा है, जिसके चलते प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई है।

तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी

पुलिस ने बाबरी, झिंझाना, कांधला और गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्रों में मुखबिर की सटीक सूचना पर दबिश दी। इस दौरान चार लोगों को प्रतिबंधित मांझा बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में थाना कांधला क्षेत्र से मनुव्वर पुत्र चुन्नू हसन, बाबरी थाना क्षेत्र से सुनील कुमार पुत्र नकली सिंह, झिंझाना थाना क्षेत्र से कलीम पुत्र जमील, गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र से आजम खान पुत्र अजमत खान शामिल हैं।  सबसे अधिक मांझा बाबरी थाना क्षेत्र से बरामद हुआ, जहां सुनील कुमार के पास से 36 किलो 600 ग्राम चाइनीज मांझा मिला।

Shamli

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मेरठ, कोलकाता और अन्य जनपदों से प्रतिबंधित मांझा लाकर शामली में बेचते थे। बाबरी थाना क्षेत्र को चाइनीज मांझे का एक प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। ASP सुमित शुक्ला ने बताया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जारी रहेगा अभियान

शामली पुलिस (Shamli Police) ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों और पशु-पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और जन सुरक्षा के प्रति गंभीर कदम के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े- Kannauj आलू मंडी में कृषि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का औचक निरीक्षण, धान खरीद में भ्रष्टाचार पर सख्ती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This