Gorakhpur: फर्जी इंस्पेक्टर बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर की लाखों की वसूली

Share This Article

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले (Gorakhpur District) में पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठग रहा था। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर न केवल लोगों पर रौब जमाता था, बल्कि सड़क पर चेकिंग के बहाने वसूली भी करता था।

आरोपी की पहचान और बरामदगी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 55 वर्षीय दिग्विजय नाथ, निवासी ग्राम लखवापाकड़, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर (Gorakhpur) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र, नेम प्लेट, बैज और स्टार, पेनड्राइव और मोबाइल फोन, एक अल्टो कार बरामद किए। 

Gorakhpur

नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठता था। भदारखास-बढ़यापार निवासी धीरज शर्मा से उसने नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सिकरीगंज पुलिस की कार्रवाई

एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि Gorakhpur जिले के सिकरीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कस्बा क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिकरीगंज-बेलघाट मार्ग पर डड़िहथ मोड़ के पास एक अल्टो कार (संख्या यूपी32 एनजे 0853) को रोका।

कार सवार व्यक्ति पुलिस निरीक्षक की वर्दी में था, लेकिन पूछताछ के दौरान वह अपने पद और तैनाती के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कड़ाई से पूछताछ में उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ठगी करने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने पर तुरंत सतर्क रहें और इसकी सूचना संबंधित थाना या पुलिस अधिकारियों को दें।

यह भी पढे़- Shamli: चाइनीज मांझे पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार… 40 किलो से अधिक मांझा बरामद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This