Kannauj आलू मंडी में कृषि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का औचक निरीक्षण, धान खरीद में भ्रष्टाचार पर सख्ती

कन्नौज

Share This Article

Kannauj के ठठिया स्थित विशिष्ट आलू मंडी में मंगलवार को प्रदेश के कृषि मंत्री Dinesh Pratap Singh ने औचक निरीक्षण किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री को शाम 4:30 बजे पहुंचना था, लेकिन वे दोपहर करीब 2 बजे ही मंडी पहुंच गए। तय समय से करीब ढाई घंटे पहले उनके पहुंचने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि उस समय स्वागत की तैयारियां चल रही थीं।

मंडी पहुंचकर मंत्री ने सीधे किसानों से संवाद किया। बातचीत के दौरान कई किसानों ने धान खरीद में भ्रष्टाचार को लेकर लिखित शिकायतें सौंपीं। किसानों ने बताया कि धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का दबदबा है और आम किसानों का धान समय पर नहीं खरीदा जा रहा। आरोप यह भी लगा कि भूमिहीन व्यक्तियों के नाम पर फर्जी पंजीकरण कर धान की खरीद की जा रही है।

Kannauj

किसानों का कहना था कि खरीद केंद्रों पर रसूखदार लोगों का प्रभाव है, जिससे असली किसानों की बजाय दलालों का धान बड़ी मात्रा में लिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी राजकुमार श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए मंडी सचिव रघुराज प्रताप सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए।

धान खरीद में अनियमितताओं की शिकायतों पर मंत्री का रुख कड़ा दिखाई दिया। उन्होंने मंडी सचिव और संबंधित अधिकारियों को कमरे में बुलाकर फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि आगे किसी भी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आनी चाहिए।

Kannauj

निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में अधूरे निर्माण कार्य और खाली पड़ी जमीन को देखकर भी मंत्री ने असंतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खाली स्थान पर निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजा जाए, ताकि किसानों की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके। इस औचक निरीक्षण से साफ संकेत मिला है कि सरकार धान खरीद व्यवस्था में पारदर्शिता और किसानों के हितों को लेकर सख्त रुख अपनाने के मूड में है।

यह भी पढ़ें: Lucknow: चाइनीज मांझा पकड़ने के लिए पुलिस ने उड़ाया ड्रोन, दो युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This