Sant Kabir Nagar के मुखलिसपुर पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने कुआनो पंप नहर आधुनिकीकरण परियोजना का लोकार्पण किया। उन्होंने परियोजना से किसानों को मिलने वाली सिंचाई सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को पंप की सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नहरों, नलकूपों और पंप नहरों के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दे रही है। कुआनो पंप नहर की क्षमता में 240 क्यूसेक की वृद्धि से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई व्यवस्था को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गांव, गरीब और किसान केंद्रित सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi & Vishwakarma Puja: CM Yogi ने की अपील, ‘स्थानीय कारीगरों और उत्पादों को दें बढ़ावा’
यह भी पढ़ें: UP Assembly Election: UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, EVM-VVPAT की FLC पर जोर | Lucknow | DD News UP







