UP Assembly Election: UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, EVM-VVPAT की FLC पर जोर | Lucknow | DD News UP

UP Assembly Election

Share This Article

UP Assembly Election: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में निर्वाचन तैयारियां तेज हो गई हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए EVM और VVPAT मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग यानी FLC (First Level Checking) की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया जा रहा है।इसी क्रम में लखनऊ में जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और FLC सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में सात मंडलों—लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या और देवीपाटन—के 33 जनपदों के निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए।अधिकारियों को EVM-VVPAT की FLC से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों और मानकों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

FLC प्रक्रिया में EVM और VVPAT मशीनों की तकनीकी जांच के साथ उनकी कार्यक्षमता और विश्वसनीयता को निर्धारित मानकों पर परखा जाता है। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP Lokayukta के 50 साल पूरे, CM योगी ने लखनऊ में मनाया स्थापना दिवस समारोह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This