Sambhal में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर तहसील क्षेत्र के शाहपुर डसर गांव में खाद के गड्ढे के नाम दर्ज करीब 5 बीघा सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराकर प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया।
गाटा संख्या 278 की करीब 300 एकड़ जमीन पर स्थानीय लोगों ने बाउंड्री बनाकर उसे कब्रिस्तान से जोड़ दिया था। एसडीएम विकास चंद्र के मुताबिक, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने जमीन को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट, दो लेखपाल, कानूनगो और पुलिस मौजूद रही।
डीएम अंकित खंडेलवाल ने कहा कि किसी भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: Lucknow Fake Medicine Racket: लखनऊ में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ | DD News Uttar Pradesh







