Moradabad के Thakurdwara क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक लगातार जारी है। तेंदुए के हमलों में अब तक 12 लोग घायल हो चुके हैं, जबकि कुछ दिन पहले एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई थी। बढ़ते हमलों को देखते हुए वन विभाग, पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त अभियान शुरू किया है।
क्षेत्र में तेंदुओं को पकड़ने के लिए 16 पिंजरे लगाए गए हैं, जिनमें लालापुर और बलिया से दो तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। एक अन्य तेंदुए की तलाश जारी है। प्रभावित गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि थर्मल इमेजिंग में दो शावक और एक मादा तेंदुआ चिन्हित हुए हैं। अभियान में 60-70 लोग जुटे हैं।
यह भी पढ़ें: Sambhal में सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर: 5 बीघा जमीन कराई कब्जामुक्त, मचा हड़कंप!







