Sambhal Mosque: बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद में कथित अवैध निर्माण की शिकायत, DM के आदेश पर जांच शुरू

Sambhal Mosque, बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद

Share This Article

Sambhal Mosque: संभल में चौधरी सराय स्थित बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद में कथित अवैध निर्माण की शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। श्रीकल्कि सेना के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चंद्र त्यागी ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी, जिसके बाद डीएम ने जांच एसडीएम संभल विकास चंद्र को सौंपी है।

SDM के मुताबिक, शिकायत में गाटा संख्या 170/1 और 170/3 का उल्लेख है। राजस्व अभिलेखों में दोनों गाटे जामा मस्जिद के नाम दर्ज हैं। चूंकि स्थल ASI संरक्षित क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए एएसआई अधिकारियों से भी जानकारी ली जा रही है और संयुक्त जांच की जाएगी। वहीं शिकायतकर्ता ने निर्माण को अवैध बताते हुए सुरक्षा संबंधी सवाल उठाए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

यह भी पढ़ें: Hapur News: बदनौली में रास्ते के विवाद में ताबड़तोड़ पथराव और फायरिंग, गांव में PAC तैनात

यह भी पढ़ें: Bareilly Gaushala News: गौशाला में गोवंशों की मौत के बाद एक्शन मोड में मंत्री धर्मपाल सिंह, व्यवस्था सुधारने की हिदायत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This