Hapur में नगर कोतवाली क्षेत्र के बदनौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। रास्ते से निकलने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट, पथराव और फायरिंग में बदल गई।
फायरिंग में गोली लगने से दीपक उर्फ गोलू घायल हो गया, जबकि बंटी, मुनेश और अंकित भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं।

यह भी पढ़ें: Mumbai dahi handi celebrations: ढोल की थाप पर जमी गोविंदा टोलियों की रंगत







