अब चलेंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट | RBI Polymer Banknotes | Big Breaking | DD News UP

RBI Polymer Banknotes

Share This Article

RBI Polymer Banknotes: देश में जल्द 10 रुपये और 20 रुपये की वैल्‍यू वाले पॉलिमर नोट (Polymer note) यानी प्‍लास्टिक (plastic) के करेंसी नोट (currency note) देखने को मिलेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी मंजूरी दे है।

जेब में पड़ा नोट जब पानी में भीगकर खराब हो जाता है तो हर किसी के मन में ये ख्याल जरूर आता है कि अगर ये नोट कागज का न होकर प्लास्टिक का होता तो मेहनत का पैसा पानी में इस तरह न गतला लेकिन अब तक जो सिर्फ एक ख्याल था वो अब जल्द ही हकीकत की जमीन पर उतरने जा रहा है क्योंकि RBI जल्द ही पॉलीमर यानी प्लास्टिक के नोट छापकर उन्हें भारत के बाजार में उतारने की दिशा में काम कर रहा है और इसको केंद्र सरकार ने भी मंजूर कर दिया है।

RBI ने बाजार में प्लास्टिक के नोट उतारने का जो फैसला लिया है। आज पूरे विश्व के करीब साठ से ज्यादा देशों में पॉलीमर यानी प्लास्टिक से बने बैंकनोट्स चलन में शामिल किए जा चुके है जिसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और न्यूजीलैंड जैसे देश शामिल है और अब भारत भी जल्द ही देश में इन नोट्स को चलन में लाने की तैयारी में है हालांकि, पॉलीमर नोटों का ट्रायल कब शुरू होगा, इसकी तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: Prayagraj: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए

यह भी पढ़ें: CM Yogi Statement: वकीलों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा पर योगी सरकार का बड़ा संकेत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This