Raebareli में Rahul Gandhi की दोहरी नागरिकता मामले में हुई सुनवाई

Rahul Gandhi

Share This Article

नेहरू नगर, बेंगलुरु के निवासी एस विग्नेश शिशिर ने एमपी-एमएलए कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दायर कर सांसद Rahul Gandhi पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
इस मामले में, एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट के पीठासीन अधिकारी डॉ. विवेक कुमार ने कोतवाली नगर पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट पेश की। इसके बाद इस मामले की सुनवाई की गई, लेकिन वह पूरी नहीं हो सकी। न्यायालय ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तारीख तय की है।

एस विग्नेश शिशिर ने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पास ब्रिटिश और भारतीय दोनों नागरिकता हैं और रायबरेली के सांसद के रूप में उन्होंने फर्जी पासपोर्ट धारित किए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने शत्रु देशों को गोपनीय जानकारी देने का भी आरोप लगाया। इस पर कोर्ट ने मामले को प्रकीर्णवाद के तहत दर्ज करने का आदेश दिया और कोतवाली नगर पुलिस से रिपोर्ट मांगी।

यह भी पढ़ें : Brajesh Pathak का सीतापुर दौरा, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की अपील

इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच एस विग्नेश शिशिर अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंचे और सुनवाई शुरू हुई। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट में कई दस्तावेज पेश किए। सुनवाई दो घंटे से अधिक समय तक चली और फिर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तिथि निर्धारित की।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This