Prayagraj GPO: डाक विभाग के देशभर के 14 डाकघरों के नवीनीकरण की कड़ी में प्रयागराज प्रधान डाकघर के नवीनीकृत भवन का वर्चुअल उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। इस दौरान डाक मित्र और डाक सेवा ऐप का भी शुभारंभ किया गया।
नई सुविधाओं के जरिए लोगों को कई डाक सेवाएं घर बैठे मिल सकेंगी। कार्यक्रम में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी और डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पोस्ट मास्टर जनरल राजीव उमराव ने बताया कि प्रधान डाकघर में आधार कार्ड और पासपोर्ट समेत कई जरूरी सेवाएं उपलब्ध हैं।
विधायक ने नवीनीकृत भवन को प्रयागराज के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यहां आधुनिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है।








