NIOS: स्कूल छोड़ चुके 2 करोड़ बच्चों की पढ़ाई फिर से शुरू कराएगा ‘NIOS मित्र’ अभियान, यूपी के श्रावस्ती से होगी शुरुआत

NIOS

Share This Article

NIOS: देश में स्कूली शिक्षा से दूर हो चुके करीब 2 करोड़ बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ‘एनआईओएस मित्र’ अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान का फोकस 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों पर रहेगा, जो 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई से दूर हैं।

दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। अभियान के तहत बच्चों की पहचान और मैपिंग कर उन्हें दाखिला दिलाया जाएगा। इसके लिए एनआईओएस मित्र (NIOS Mitra) और फैसिलिटेटर्स तैनात किए जाएंगे। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बच्चों की पढ़ाई की प्रगति पर नजर रखी जाएगी। अभियान के पहले चरण में कई राज्यों के चयनित जिलों को शामिल करने की योजना है। उत्तर प्रदेश में करीब 47 लाख बच्चे स्कूली शिक्षा से दूर हैं।

यह भी पढ़ें: UP blackout Mock drill: बलरामपुर और मेरठ में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, हवाई हमले और ड्रोन अटैक से निपटने का हुआ अभ्यास

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This