Ghaziabad में swine flu यानी H1N1 के सात मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिले में अब तक सात मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राहत की बात है कि सभी मरीजों की हालत सामान्य है।
इनमें चार मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि तीन घर पर इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग उनकी लगातार निगरानी कर रहा है। वहीं, सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
रोजाना 200 से अधिक मरीज इन लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। सीएमओ डॉ. सचिन वैश्य ने बताया कि H1N1 सामान्य फ्लू की तरह फैलता है, इसलिए घबराने के बजाय सावधानी जरूरी है। विभाग ट्रैकिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट यानी ‘थ्री-टी’ के तहत मरीजों की निगरानी और उपचार कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Fatehpur में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: Raksha Bandhan से पहले नष्ट कराई 50 कुंतल मिलावटी मिठाई







