PM Surya Ghar Yojana: बरेली में सोलर क्रांति की चमक, 10,742 उपभोक्ताओं ने सोलर पैनल लगवाए हैं | DD News UP

PM Surya Ghar Yojana

Share This Article

PM Surya Ghar Yojana: महंगी होती बिजली और बढ़ते घरेलू खर्चों के बीच अब उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के हजारों घरों में सूरज की रोशनी सिर्फ उजाला ही नहीं, बल्कि बंपर बचत और कमाई भी लेकर आ रही है। PM Surya Ghar Yojana के तहत बरेली में सोलर क्रांति की तस्वीर तेजी से बदल रही है। लोग अपनी घरों की छतों को छोटे-छोटे पावर प्लांट में बदल रहे हैं, जिससे एक ओर बिजली बिल में भारी कमी आ रही है, वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर आमदनी का नया रास्ता भी खुल रहा है। बरेली प्रशासन के मुताबिक, जिले में अब तक कुल 25,742 उपभोक्ता इस कल्याणकारी योजना से जुड़कर लाभान्वित हो चुके हैं। केंद्र सरकार की इस पहल से जहां स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं लोगों का रुझान भी इसके प्रति लगातार बढ़ता जा रहा है।

PM Surya Ghar Yojana: उपभोक्ताओं के खातों में पहुंचे करीब 3 करोड़ रुपये

इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार दो से चार किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर पैनल अपनी छतों पर लगवा रहे हैं, जिस पर सरकार द्वारा भारी सब्सिडी दी जा रही है। आंकड़ों की बात करें तो बरेली के शहरी क्षेत्रों में लगभग 15,000 उपभोक्ताओं ने अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाए हैं, जिससे शहर में प्रतिदिन करीब 2.70 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इन शहरी उपभोक्ताओं ने पिछले दो वर्षों में लगभग 4.50 करोड़ यूनिट बिजली तैयार की है, जिसमें से कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं के खातों में अतिरिक्त बिजली बेचने के एवज में 1.80 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़े: Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 5 दिनों में कम हुए दाम, देखें आज का ताजा रेट | DD News UP

वहीं ग्रामीण इलाकों की बात करें तो गांवों में भी इस योजना को लेकर भारी उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 10,742 उपभोक्ताओं ने सोलर पैनल लगवाए हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में रोजाना लगभग 2.20 लाख यूनिट बिजली तैयार हो रही है। पिछले दो सालों में ग्रामीण क्षेत्र में 3.50 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ है और कम खपत करने वाले ग्रामीणों के बैंक खातों में 1.20 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भेजी जा चुकी है। कुल मिलाकर अब तक बरेली के उपभोक्ताओं के खातों में करीब 3 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है।

जिला प्रशासन ने इसे ऊर्जा क्षेत्र में बताया एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम

बरेली में सोलर ऊर्जा का तेजी से बढ़ता यह कारवां साफ संकेत दे रहा है कि आम नागरिक अब पारंपरिक बिजली के स्थान पर स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती सौर ऊर्जा के विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह और योजना के लाभार्थियों (रेनू और शुभम) का मानना है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना न सिर्फ आम परिवारों के बिजली के खर्च को घटाकर उन्हें आर्थिक राहत दे रही है, बल्कि आम लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित हो रही है। आने वाले दिनों में बरेली का यह सफल सोलर मॉडल देश के अन्य जिलों के लिए भी एक बड़ी मिसाल बनेगा, जहां घर की छतें सीधे तौर पर बचत और मोटी कमाई दोनों का मुख्य जरिया साबित होंगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This