Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 5 दिनों में कम हुए दाम, देखें आज का ताजा रेट | DD News UP

Gold-Silver Price

Share This Article

Gold-Silver Price: देश भर के सर्राफा बाजारों में पिछले पांच दिनों के भीतर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई कमजोरी और निवेशकों की बदली रणनीति के कारण घरेलू बाजार में भी कीमतें लगातार दबाव में बनी हुई हैं। देश के कई बड़े शहरों में पिछले कुछ दिनों के दौरान 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.6 लाख रुपये के स्तर से फिसलकर 1.52 लाख से 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में आ गया है। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जो शादी-ब्याह या निवेश के लिए काफी समय से सोने के दाम कम होने का इंतजार कर रहे थे।

दिल्ली, मुंबई और यूपी के प्रमुख शहरों में क्या है आज सोने का भाव? देखें पूरी लिस्ट

7 जून 2026 को देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में Gold की कीमतें कुछ इस प्रकार दर्ज की गई हैं:

  • दिल्ली, लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और चंडीगढ़: इन सभी शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,55,910 प्रति 100 ग्राम, 22 कैरेट का भाव ₹1,40,150 और 18 कैरेट का भाव ₹1,16,990 बना हुआ है।

  • मुंबई, कोलकाता, पुणे, नागपुर, बेंगलुरु और भुवनेश्वर: यहां आज 24 कैरेट सोना ₹1,52,730 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,40,000 और 18 कैरेट का भाव ₹1,14,550 पर ट्रेंड कर रहा है।

  • पटना, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत: इन शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,55,810 से लेकर ₹1,55,810 प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट का भाव ₹1,40,050 और 18 कैरेट का भाव ₹1,16,890 दर्ज किया गया है।

  • चेन्नई: दक्षिण के इस प्रमुख महानगर में आज 24 कैरेट सोना ₹1,54,910 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,42,000 और 18 कैरेट सोना ₹1,19,100 के भाव पर बिक रहा है।

यह भी पढ़े: CBSE 12th Result: री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के लिए आज आखिरी मौका, रात 11:59 बजे बंद हो जाएगा पोर्टल | DD News UP

Gold-Silver Price चांदी के दामों में भी आई बड़ी गिरावट

सोने के मुकाबले इस बार चांदी के दामों में ज्यादा बड़ी कमजोरी देखने को मिली है। हाल के दिनों में चांदी की कीमत में हजारों रुपये प्रति किलो की भारी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार विशेषज्ञों और रिपोर्टों के अनुसार, हाल ही में चांदी में आई भारी तेजी के बाद कई बड़े निवेशकों ने मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) की, जिससे बाजार में अचानक बिकवाली बढ़ गई और कीमतों पर भारी दबाव आ गया। आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, पटना, नोएडा और जयपुर समेत अधिकांश शहरों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव ₹2,65,000 पर आ गया है, जबकि चेन्नई, हैदराबाद, भुवनेश्वर और कटक में यह ₹2,70,000 प्रति किलो के स्तर पर है।

इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत आंकड़े और ब्याज दरों को लेकर बनी वैश्विक अनिश्चितता है। निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में जल्द कटौती नहीं करेगा, जिससे वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है और डॉलर मजबूत होने से सोने-चांदी की मांग कमजोर पड़ जाती है। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां और भू-राजनीतिक घटनाक्रम ही सोने और चांदी की अगली दिशा तय करेंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This