PM Modi Jal Shakti Summit: आज जल शक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, Jal Jeevan Mission 2.0 पर रहेगा फोकस

PM Modi Jal Shakti Summit

Share This Article

PM Modi Jal Shakti Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज एक अहम कार्यक्रम होने जा रहा है जो सीधे जुड़ा है देश में जल प्रबंधन, जल संरक्षण और हर घर तक पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य से। पीएम मोदी आज शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे और इस मौके पर सभा को संबोधित भी करेंगे।

दरअसल, 1 और 2 सितंबर को आयोजित ये दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन की श्रृंखला में पहला सम्मेलन है। जिसका मकसद है टीम इंडिया की भावना को मजबूत करना, सहकारी संघवाद को और गहरा करना और केंद्र एवं राज्यों के बीच बेहतर तालमेल के साथ राष्ट्रीय प्राथमिकताओं पर तेजी से काम करना। इस सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों के राजनीतिक नेतृत्व के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।

जहां जल क्षेत्र से जुड़ी बड़ी चुनौतियों पर मंथन होगा, बेहतरीन कामकाज के मॉडल साझा किए जाएंगे और जमीनी स्तर पर सामने आ रही दिक्कतों के समाधान के साथ समयबद्ध कार्ययोजनाएं तैयार की जाएंगी। सम्मेलन में खास तौर पर चार बड़े मुद्दों पर फोकस रहेगा—जल अवसंरचना परियोजनाओं का समय पर पूरा होना। जल संचय और जनभागीदारी के जरिए।

‘कैच द रेन’ (Catch the Rain) अभियान को गति देना। पेयजल के स्रोतों को टिकाऊ बनाना और जल जीवन मिशन 2.0 (Jal Jeevan Mission 2.0) के तहत ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव को मजबूत करना। सरकार का जोर साफ है—जल परियोजनाओं में तेजी आए, जल संरक्षण में जनभागीदारी बढ़े, पेयजल के स्थायी स्रोत सुनिश्चित हों और गांवों में लोगों को भरोसेमंद और जवाबदेह पेयजल सेवा मिले।

यह भी पढ़ें: UP Health News : स्वाइन फ्लू से यूपी में बढ़ी चिंता, नोएडा में 209 केस; 75 जिलों में निगरानी तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This