Times Square Firing: न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर में अंधाधुंध फायरिंग, जश्न के बीच मची भगदड़

Times Square Firing

Share This Article

Times Square Firing: अमेरिका के सबसे मशहूर और व्यस्त इलाकों में से एक, New york के Times Square से एक बेहद डराने वाली खबर सामने आई है। गुरुवार की दोपहर यहाँ अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जो लोग कुछ ही देर पहले तक खुशी से झूम रहे थे, वे अचानक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। राहत की बात यह है कि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्ध को तुरंत हिरासत में ले लिया है।

जश्न के माहौल में अचानक चलीं गोलियां

यह पूरी घटना स्थानीय समयानुसार गुरुवार दोपहर करीब 3:40 बजे की है। दरअसल, नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) चैंपियन न्यूयॉर्क निक्स की खिताबी जीत के बाद लोअर मैनहट्टन की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। करीब 10,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद टाइम्स स्क्वायर के पास अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही फायरिंग हुई, वहां मौजूद पर्यटक और स्थानीय लोग सुरक्षित जगहों की तलाश में भागने लगे। न्यूयॉर्क के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, इस घटना में घायल एक व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, हालांकि उसकी स्थिति के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

Times Square Firing

कुछ ही दिनों में दूसरी बार दहला इलाका

Newyork पुलिस (NYPD) के अनुसार, जहां यह फायरिंग हुई वहां से कुछ ही मीटर की दूरी पर पुलिस की गाड़ी भी खड़ी थी। हैरान करने वाली बात यह है कि Times Square में पिछले कुछ ही दिनों के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 16 जून को भी न्यूयॉर्क निक्स की ऐतिहासिक जीत के जश्न के दौरान माहौल काफी अराजक हो गया था और वहां गोलियां चली थीं। उस समय भी पुलिस ने एक शख्स के पास से भरी हुई बंदूक बरामद की थी।

Times Square जैसी जगह पर जहां हर वक्त हजारों पर्यटकों की मौजूदगी रहती है, वहां लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाकर आरोपी को दबोच लिया है, लेकिन इस तरह की वारदातों ने जश्न के माहौल को डर में बदल दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि इसके पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: Lakhimpur-Kheri पुलिस मालखाना प्रकरण: 19 साल पुराने जेवर गायब होने के मामले में पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This