New Cough Syrup Rules India: अब डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी Cough Syrup। DD News UP

New Cough Syrup Rules India

Share This Article

New Cough Syrup Rules India: घर में किसी को खांसी हो, तो हम अक्सर खुद ही मेडिकल स्टोर जाकर Cough Syrup ले आते हैं। लेकिन अब ऐसा करना मुमकिन नहीं होगा। केंद्र सरकार ने आम जनता, खासकर बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इसके नियमों में कुछ अहम बदलाव किए हैं ताकि दवाओं का गलत इस्तेमाल रोका जा सके।

New Cough Syrup Rules India

क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

दरअसल, मार्केट में खांसी की दवाओं की अनियंत्रित बिक्री और उनके दुरुपयोग के मामले लगातार बढ़ रहे थे। ग्रामीण इलाकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं थीं। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह कदम उठाया है, ताकि दवाओं की क्वालिटी और उनके सही इस्तेमाल पर नजर रखी जा सके।

क्या हैं नए बदलाव?

सरकार ने औषधि नियम 1945 में संशोधन किया है। इसके तहत अब Cough Syrup की खुलेआम बिक्री पर रोक लगा दी गई है। नए नियमों के मुताबिक:

  • नियम की अनुसूची ‘क’ से ‘सिरप’ शब्द को हटा दिया गया है।

  • छोटे गांवों में बिना लाइसेंस के कफ सिरप बेचने की छूट अब खत्म हो गई है।

  • अब सिर्फ लाइसेंस वाली फार्मेसी ही इसे बेच सकेंगी।

    New Cough Syrup Rules India

इन बदलावों के बाद अब आम दुकानदारों के लिए कफ सिरप बेचना और ग्राहकों के लिए बिना डॉक्टर की पर्ची के कफ सिरप खरीदना असंभव हो गया है।

यह नया नियम दिसंबर 2025 में अधिसूचित हुआ था और अब पूरे देश में लागू है। सरकार ने साफ किया है कि नियमों को न मानने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। यह फैसला बच्चों की सेहत और सुरक्षित दवा वितरण के लिए बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026: नीट री-एग्जाम को लेकर भारत में Telegram पर अस्थायी रोक, NTA ने बताया क्यों बंद किया गया ‘मैसेज एडिट फीचर’। DD News UP

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This