National Space Day पर PM Modi का संदेश: ‘140 करोड़ देशवासियों का सपना ही हमारा संकल्प’

National Space Day, PM Modi

Share This Article

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों और वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि आइए, और भी बड़े सपने देखें, अधिक नई चीजें बनाएं और नई सीमाओं को पार करें। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें भारत के स्पेस सफर और भविष्य की तैयारियों पर बात की गई।    

नए कालचक्र की शुरुआत और 2047 का लक्ष्य  

PM Modi ने अपने संबोधन में कहा कि यह देश में एक नए कालचक्र की शुरुआत है। वैश्विक स्तर पर भारत अपने स्पेस प्रोग्राम के जरिए अपनी मौजूदगी को लगातार बड़ा बना रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि हम सबने मिलकर साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, और इस संकल्प को पूरा करने में स्पेस सेक्टर का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहने वाला है।   

Gen-Z युवाओं का कमाल 

देश के युवाओं पर भरोसा जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज Gen-Z इंजीनियर्स, डिजाइनर्स, कोडर्स और साइंटिस्ट्स नई-नई टेक्नोलॉजी तैयार कर रहे हैं। प्रोपल्शन सिस्टम, कंपोजिट मटेरियल, रॉकेट स्टेजेज और सैटेलाइट प्लेटफॉर्म्स जैसे एडवांस क्षेत्रों में भारतीय युवा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कुछ साल पहले तक जिन बातों की सिर्फ कल्पना की जाती थी, आज का युवा उन पर काम कर रहा है।  

निवेशकों के लिए आकर्षण और बच्चों की प्रेरणा  

PM Modi ने यह भी कहा कि भारत का प्राइवेट स्पेस टैलेंट आज दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना चुका है। इसी वजह से ग्लोबल इंवेस्टर्स के लिए भारत का स्पेस सेक्टर एक पसंदीदा केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने ISRO की सफलताओं का जिक्र करते हुए कहा कि रॉकेट का काउंटडाउन लाखों बच्चों को प्रेरित करता है। बचपन में कागज के हवाई जहाज उड़ाने वाले बच्चे आज वैज्ञानिक बनने का सपना देख रहे हैं। 

प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि हमारे हाथ में तिरंगा है, सामने अंतरिक्ष है और 140 करोड़ देशवासियों का सपना ही हम सबका संकल्प है। 

यह भी पढ़ें: PM Modi meets space startup CEOs: जानिए भारत के स्पेस सफर पर क्या हुई बात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This