Meerut पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके अवैध तमंचे बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में छह लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया है।
Meerut में अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने शौकत कॉलोनी और समर कॉलोनी में छापा मारा। मौके से शाकिब, रिजवान, राशिद, साजिद, कोमल कुमार और सजाउद्दीन नाम के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को वहां से भारी मात्रा में तमंचे, कई अधबने हथियार और ड्रिल मशीन जैसे उपकरण मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अलीगढ़ से अधबने हथियार खरीदकर मेरठ लाते थे। यहाँ उन्हें पूरी तरह तैयार करके अलग-अलग जिलों और राज्यों में ऊंचे दामों पर बेच दिया करते थे।
मेरठ शस्त्र तस्करी नेटवर्क
पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों के मुख्य खरीदार कौन थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शस्त्रों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। यह कार्रवाई SSP अविनाश पांडे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
यह भी पढ़ें: Basti road accident: बस और कार की टक्कर, हादसे में बिहार के 2 लोगों की मौत, एक गंभीर







