Meerut Axis Bank Currency Chest Fake Notes: Axis bank की शाखा की करेंसी चेस्ट से 4 लाख 63 हजार 650 रुपये के नकली नोट मिले हैं। बैंक प्रबंधक सरताज सिंह की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बैंक अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान 500 रुपये के 805, 200 रुपये के 142, 100 रुपये के 279 और 50 रुपये के 97 नकली नोट मिले। पुलिस के मुताबिक, कुछ नोट दो हिस्सों में फाड़कर चिपकाए गए थे।
इसी करेंसी चेस्ट में दिसंबर 2024 में भी 2.37 लाख रुपये के नकली नोट मिले थे। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार, पुलिस यह पता लगा रही है कि नकली नोट किन-किन बैंकों से करेंसी चेस्ट तक पहुंचे। सहारनपुर के घंटाघर स्थित पीएनबी की शाखा में भी लगभग 17 करोड़ रुपये नकली मिले थे। जिसमें दो आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, अभी पूरे मामले की जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें: Gorakhpur News : बारिश के बीच CM योगी का जनता दर्शन,जमीन कब्जाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश


