Mathura में समूचे बृजमंडल के प्रमुख मंदिरों में सावन की हरियाली तीज (Hariyali Teej) धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भगवान को विशाल स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजमान कराया गया, जहां देर शाम तक लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी ने हरी घटा में दर्शन दिए, जबकि बरसाना के लाडलीजी मंदिर में राधारानी को स्वर्ण हिंडोले में झुलाया गया। श्रद्धालुओं ने मल्हार और भजनों के साथ उत्सव का आनंद लिया। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
यह भी पढ़ें: Gorakhpur को मिली 3 Amrit Bharat ट्रेनों की सौगात। DD News Uttar Pradesh
यह भी पढ़ें: Azamgarh में 50,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद। DD News Uttar Pradesh







