Masoud Pezeshkian की President Murmu से मुलाकात: भारत ईरान संबंध और शांति प्रयासों पर हुई चर्चा

Masoud Pezeshkian, President Murmu

Share This Article

ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियान (Masoud Pezeshkian) अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान शनिवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Droupadi Murmu) ने उनका स्वागत किया और भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान ईरान द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

सांस्कृतिक जुड़ाव और पुरानी दोस्ती पर चर्चा

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक संबंधों की समीक्षा की। बातचीत में दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक रिश्तों और लोगों के बीच मजबूत आपसी संपर्क को आगे भी बनाए रखने पर जोर दिया गया।

बातचीत और कूटनीति से शांति की पहल

क्षेत्रीय स्थितियों पर चर्चा करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत क्षेत्र में स्थायी शांति का पक्षधर है। उन्होंने बल देकर कहा कि किसी भी विवाद या तनाव का समाधान केवल संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही निकाला जा सकता है।

यह भी पढ़ें: BRICS Bazaar New Delhi: ईरानी राष्ट्रपति की बेटी Zahra Pezeshkian पहुंचीं ब्रिक्स बाजार, हस्तशिल्प और कला का लिया जायजा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This