प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहूदी नव वर्ष रोश हशाना के अवसर पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu), इजराइल (Israel) के लोगों और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
विश्व शांति और अच्छी सेहत की कामना
PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर “शना तोवा” लिखते हुए संदेश साझा किया। उन्होंने कामना की कि यह नया साल सभी के जीवन में शांति, उम्मीद, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर तरक्की लेकर आए।
Shana Tova!
Wishing a very happy Rosh Hashanah to Prime Minister Netanyahu, the people of Israel and Jewish communities across the globe.
May the new year be filled with peace, hope, good health and continued progress for all.
שנה טובה!
מאחל שנה טובה ושמחה לראש הממשלה…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 12, 2026
यहूदी परंपरा में इस पर्व का महत्व
यहूदी नव वर्ष रोश हशाना, जिसे न्याय का दिन भी कहा जाता है, यहूदी धर्म के सबसे प्रमुख और पवित्र पर्वों में से एक है। इस अवसर पर लोग परिवार के साथ एकत्र होते हैं, प्रार्थनाएं करते हैं और ईश्वर के साथ अपने संबंध व संसार की रचना का स्मरण करते हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi BRICS Meetings : मलेशिया में खुलेगा भारत का नया वाणिज्य दूतावास







