Lucknow Mohanlalganj News: Lucknow के Mohanlalganj के भदेसुवा गांव में सरकारी जमीन पर चर्च बना होने का मामला सामने आया है। राजस्व अभिलेखों में जमीन नवीन परती के रूप में दर्ज है। बुधवार को तहसीलदार ऋतुराज शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश कराई और रिपोर्ट डीएम विशाख जी को भेज दी है।
प्रशासन के मुताबिक, चर्च के केयरटेकर राजेश गौतम और पास्टर चंद्रिका को बेदखली का नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, इलाके में धर्मांतरण के आरोपों के बाद प्रशासन और पुलिस सक्रिय हुई हैं। धर्मांतरण मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद जांच जारी है। प्रशासन अब सरकारी जमीन पर कब्जे और धर्मांतरण दोनों पहलुओं पर कार्रवाई आगे बढ़ा रहा है।
यह भी पढ़ें: Bahraich में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत हजारों लोग हुए शामिल
यह भी पढ़ें: Budaun में Tiranga Yatra का भव्य आयोजन, गन्ना मंत्री संजय गंगवार ने दिखाई हरी झंडी | DD News UP







